Punjab : चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार

नंगल पुलिस ने विभिन्‍न धार्मिक स्‍थलों व अन्‍य जगहों से सिलैंडर व अन्‍य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते नंगल के एस.एच.ओ. इंस्‍पैक्‍टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि नंगल सब-डवीजन के गांव अजौली के गुरूद्वारा साहिब में सिलैंडर चोरी करने के मामले में गुरूद्वारा कमेटी के हुसन चंद की शिकायत दर्ज करवाई थी।

उन्‍होंने बताया कि इस शिकायत के आधार ए.एस.आई. केशव कुमार की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कारवाई करते हुए सिलैंडर चोरी करने वाले कथित राम कुमार निवासी एम.पी. दी कोठी, रजत कुमार गांव बरारी और बहादुर सिंह निवासी मानकपुर को गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से की गई पूछताछ के दौरान जांच में सरकारी सीसे स्‍कूल कथेड़ा के 2 सिलैंडर और एक प्रैशर कुकर, गुरूद्वारा सिंह सभा मेन मार्कीट नंगल से चोरी हुआ सिलैंडर बरामद किया है।

उन्‍होंने बताया कि कथित आरोपियों से सिलैंडरों और प्रैशर कुकर के अलावा एक सप्‍लैंडर मोटर साइकिल जो हिमाचल से चोरी हुआ था से बरामद किया गया है। एस.एच.ओ. दानिशवीर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. रूपनगर मनिन्‍द्र सिंह और डी.एस.पी. नंगल नवीन पाल सिंह के दिशा निर्देशों पर कथित अ‍पराधिक अंसरों के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू की गई है।

उन्‍होंने बताया कि पकड़े गए युवक राम कुमार के खिलाफ अन्‍य मामले दर्ज हैं और इसी तरह बहादुर सिंह 8-7-2021, 20-4-2022 को चोरी के मामले दर्ज हुए है वहीं रज कुमार के खिलाफ 19-6-2026 को एन.डी.पी.एस. एक्‍ट के तहत मामला दर्ज है। उन्‍होंने बताया कि उक्‍त युवकों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर चोरी व अन्‍य मामलों में शामिल होने के बारें में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *