Heavy Rainfall Warning: अगले 24 घंटे भारी, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी

देशभर में मानसून की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसके साथ ही मौसम का बदला मिजाज कई राज्यों के लिए बड़ी आफत बन गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जुलाई 2026 को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले वेदर अपडेट जरूर देख लें और बहुत जरूरी न होने पर यात्रा टाल दें। इस तूफानी बारिश के दौरान कई मैदानी इलाकों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं।

PunjabKesari

Delhi-NCR के आसपास के इलाकों में धूलभरी तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 80 किमी तक पहुंच सकती है। यूपी के कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ और रायबरेली समेत दर्जनों जिलों में तूफानी बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari

बिहार के रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ और खूंटी समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान के  अजमेर, जोधपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर और सीकर समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हरदा, इंदौर और रायसेन जैसे इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, हुगली, दार्जिलिंग और कूचबिहार जिलों में भारी तूफान की आशंका है। पंजाब की बात करें तो यहां के बठिंडा, रूपनगर, मोगा और संगरूर समेत कई हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल 

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन (Landslide) और बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले (Hailstorm) गिरने की भी चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में तूफानी बारिश पहाड़ों पर सफर करने वालों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *