ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने पर भारत सरकार और भारतीय जनता का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया है। इसी बीच ईरान की अर्द्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया कि अमेरिकी दबाव के कारण कम से कम 13 देशों ने अंतिम संस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लिया या अपने प्रतिनिधिमंडल का स्तर घटा दिया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार पर भारत का किया धन्यवाद; कहा-“दोस्ती का यह अनमोल जज़्बा कभी नहीं भूलेंगे”, भारतीय जनता का भी जताया आभार
