इंस्टाग्राम ने बंद किया ये खतरनाक AI फीचर, बिना मर्जी के कोई भी बना सकता था आपकी फोटो

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने अपने हाल में घोषित ‘म्यूज एआई इमेज जनरेटर’ का एक विवादास्पद फीचर हटा दिया है। इस सप्ताह घोषित किए गए इस फीचर के तहत उपयोगकर्ता सार्वजनिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स का उपयोग करके एआई से नई तस्वीरें बना सकते थे। अब मेटा ने कहा है कि उसने लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह फीचर हटा दिया है।

मेटा ने कहा, ”हमने लोगों की प्रतिक्रिया सुनी। हमें महसूस हुआ कि यह फीचर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा, इसलिए इसे अब हटा दिया गया है।” फीचर हटाते हुए मेटा ने स्पष्ट किया, ”हमारा उद्देश्य एक उपयोगी रचनात्मक टूल उपलब्ध कराना था और लोगों को यह नियंत्रण देना था कि उनकी सार्वजनिक सामग्री का इस तरह संदर्भ के रूप में उपयोग किया जा सके या नहीं।”

अब ऐप में क्या बदलाव हुए हैं?

भारी विरोध के बाद मेटा ने अब इस सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है। अब अगर आप Meta AI में जाकर किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट टैग करके उसकी फोटो बनाने की कोशिश करेंगे, तो एआई चैटबॉट ऐसा करने से साफ मना कर देगा। इसके साथ ही, मेटा ने पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सेटिंग्स से उस टॉगल बटन को भी हटा दिया है जिसमें लिखा था- ‘लोगों को इंस्टाग्राम और मेटा के एआई फीचर्स पर आपकी सामग्री का दोबारा उपयोग करने की अनुमति दें’।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *