मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। 600 यूनिट बिजली मुफ्त है और किसानों को भी बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का कर्ज भी खत्म किया गया और बिजली दरों में 70 पैसे से डेढ़ रुपये तक कमी की गई। स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 900 से ज्यादा अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा कई विकसित देशों में भी नहीं है। सीएम मान ने बताया कि रसोई योजना के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जरूरतमंद परिवारों को नमक, चीनी, दाल और तेल जैसी जरूरी खाद्य सामग्री दी जाएगी ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके।13 से 15 मार्च तक राज्य में निवेश सम्मेलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मार्च को लुधियाना में देश की दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली का उद्घाटन किया जाएगा, जिस पर करीब 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे करीब 2000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 13 से 15 मार्च तक पंजाब में बड़ा निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। सीएम मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा ओपीडी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम और दिखाई देंगे।पढ़ें, सीएम भगवंत मान के भाषण की 10 मुख्य बातें
- उनकी सरकार ने पिछले चार साल का एक-एक पल पंजाब के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है और जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।
