Kangra: एयरपोर्ट विस्तारीकरण को राज्य सरकार ने 50 करोड़ और किए जारी

   Kangra airport              

प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपए और जारी कर दिए है, जो एक 2 दिन के भीतर जिला पर्यटन विभाग के खाते में आ जाएंगे। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर 46 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण प्रदेश सरकार द्वारा कर लिया गया है। इससे पहले भी 50 करोड़ रुपए की राशि जिला पर्यटन विभाग को सरकार द्वारा जारी की थी, जिसे विभाग ने प्रभावितों को आबंटित कर दिया था।

विभाग की मानें तो अब तक 410 करोड़ रुपए की राशि विभाग द्वारा प्रभावितों को आबंटित जा चुकी है। विभाग का कहना है कि सवा सौ करोड़ रुपए का और अवार्ड सरकार को भेजा गया है तथा जैसे ही राशि प्रदेश सरकार की ओर से आती है उसे भी प्रभावितों को आबंटन कर दिया जाएगा। इससे पहले फरवरी महीने तक एयरपोर्ट विस्तार के चलते प्रभावित लोगों को 350 करोड़ के लगभग मुआवजा राशि जारी की जा चुकी थी।

गौरतलब है कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 14 गांवों से करीब 1200 परिवारों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। विस्तार से उक्त गांवों की 147.7587 हैक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है। इसमें 25.1064 हैक्टेयर सरकारी भूमि है। अधिग्रहण के लिए सरकार ने 14 गांवों की सरकारी और निजी करीब 147 हैक्टेयर (करीब 3847 कनाल) जमीन चिन्हित की है।

इसमें 123 हैक्टेयर निजी और 24 हैक्टेयर सरकारी भूमि चिन्हित की गई है। जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान का कहना है कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपए की ओर राशि जारी कर दी है, जोकि प्रभावितों को आबंटित कर दी जाएगी। लगभग 46 प्रतिशत भूमि को सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *