जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
कांगड़ा के उपायुक्त (DC) ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आंगनबाड़ी केंद्र और विश्वविद्यालय आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।
प्रशासन का कहना है कि भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें और नदियों-नालों के किनारे जाने से बचें। मौसम विभाग ने भी आने वाले 24 घंटे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
