मैनहट्टन में अंधाधुंध गोलीबारी: 4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली,

अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में सोमवार (28 जुलाई) शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे 4 लोग मौके पर ही मारे गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली। शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला था और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से गोली लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *