- गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें: सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकारों की दूर की सोच यह थी कि वो स्कूलों में बच्चों को फीस माफी व जुर्माना माफी की एप्लीकेशन लिखना सिखाते रहे। प्राइवेट स्कूल वालों ने लाखों रुपए फीस लेने के बाद भी ये एप्लीकेशन नहीं सिखाई। बच्चे माफी की एप्लीकेशन लिखना सीखे और उसके बाद वो सरकारों से अलग-अलग तरह की माफियां मांगते रहे।
- हमने टीचर्स को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा: सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हमने अपने टीचर्स व प्रिंसिपलों को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा जहां दुनिया के टॉप स्कूलों के टीचर्स व प्रिंसिपल ट्रेनिंग लेने आते हैं। उसका नतीजा यह रहा कि स्कूलों का स्टेटस ऊंचा हो गया।
- वो बैकवर्ड का सर्टिफिकेट देकर खुश करते रहे: सीएम मान ने कहा कि अकाली दल कांग्रेस मानसा, बठिंडा व आसपास के जिलों को पिछड़ा जिला बताते रहे और यहां के बच्चों को एक सर्टिफिकेट बनाकर देते थे जिसके दो नंबर मिलते थे। दो नंबर लेकर वो लोगों को खुश करते रहे लेकिन कभी उन्होंने इस इलाके का स्तर उठाने की नहीं सोची।
- हमने 10 नंबर ज्यादा लाने का जुगाड़ कर दिया: भगवंत मान ने कहा कि जिन्हें वो सबसे पिछड़ा बोलते थे हमने उससे सबसे आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षा, सेहत, रोड व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया और इस इलाके का स्तर सुधार दिया। अब बच्चे अच्छी पढ़ाई करके 10 नंबर ज्यादा लाने लगे हैं। अब उन्हें वो पिछड़ेपन वाले दो नंबर की जरूरत नहीं है।
- वो किसानों को रात में बिजली-पानी देते थे: भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस शिअद किसानों को रात में पानी व बिजली देते थे। किसान रात को दो दो बजे खेतों में जाता था। पानी को लेकर कई बार हत्याएं तक प्रदेश में हो जात थी।
- हम किसानों को दिन में बिजली दे रहे: भगवंत मान ने कहा कि हम किसानों को दिन में बिजली व पानी दे रहे हैं। इसके लिए मैंने अफसरों को कहा कि जब सभी दिन में अपने दफ्तर का काम करते हैं तो किसान रात में क्यों करेंगे। हम किसानों को दिन निर्विघ्न बिजली सप्लाई दे रहे हैं।
CM मान बोले- गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें:मानसा में रखी ITI की नींव, सुखबीर बादल की मिमिक्री की!
