Uncategorized – Speed News 24 a news channel
पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस
स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के उद्देश्य से, पंजाब पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मुख्य विषय के रूप में शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ‘सरबत.एआई’ परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से इस पाठ्यक्रम को लागू करेगा, जो देश में सबसे बड़े राज्य-स्तरीय एआई शिक्षा मिशनों में से एक है और पंजाब को भविष्य की शिक्षा में देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करता है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर शिक्षा विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी भागीदारों और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस परियोजना की शुरुआत की।
एक्स (ट्विटर) पर बात करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा: “आज से, पंजाब भर के हर पीएसईबी स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक मुख्य विषय है। हर बच्चा, चाहे वह शहर का हो या गाँव का, वही कौशल सीखेगा जो विश्व के अग्रणी देश अपने छात्रों को सिखाने के लिए दौड़ रहे हैं। एक बार फिर पंजाब पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक एआई को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह वही पंजाब है जिसकी कल्पना अरविंद केजरीवाल ने की थी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसे रोजाना ज़मीनी हकीकत में बदल रहे हैं।”
सभा को संबोधित करते हुए, पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “आज पंजाब की शिक्षा प्रणाली में एक नए युग की शुरुआत हुई है। पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया है। हम हरित क्रांति का नेतृत्व करने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह विद्यार्थियों को भविष्य के कौशलों से सुसज्जित करेगा और साथ ही नवाचार, नैतिक एआई, उद्यमिता और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता को बढ़ावा देगा। हम चाहते हैं कि पंजाब का हर बच्चा न केवल कल की नौकरियों के लिए तैयार हो, बल्कि प्रौद्योगिकी-आधारित दुनिया में सृजनकर्ता और नवप्रवर्तक भी बने।”
शिक्षा मंत्री ने कहा, “शिक्षा पाठ्यक्रम सिंगापुर, फिनलैंड, यूएई और संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अध्ययन के बाद विकसित किया गया है। इसे यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) के नैतिक एआई ढांचे के साथ जोड़ा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे विद्यार्थी विश्व स्तरीय मानकों पर आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदार, सुरक्षित और नैतिक उपयोग सीखें।”
इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के बारे में श्री बैंस ने बताया कि पहले चरण में आठवीं से बारहवीं कक्षा तक किया जाएगा, जिसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के साथ एआई को जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को लाइव ऑनलाइन कक्षाओं, रिकॉर्डेड व्याख्यानों, परियोजना-आधारित शिक्षण, निरंतर मूल्यांकन और एक समर्पित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पहली से सातवीं कक्षा तक एआई शिक्षा को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम ‘एफए-एआई’ के सहयोग से चलाए गए पीएसईबी के एआई पायलट कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है, जिसे राज्य-स्तरीय एआई हैकाथॉन के साथ अंतिम रूप दिया गया। इस लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पायलट परियोजना से विद्यार्थियों के नवाचारों की प्रदर्शनी भी की गई।
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि तकनीकी रूप से, यह कार्यक्रम ‘नीव एआई’ द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा और इसे एआई साक्षरता, शिक्षकों के क्षमता निर्माण, नवाचार और कार्यबल की तैयारी को मजबूत करने के लिए गूगल, इंटेल, कैनवा और ‘एफए-एआई’ के साथ रणनीतिक सहयोग द्वारा सुदृढ़ किया जाएगा।
श्री बैंस ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब भर के हर कक्षा, हर शिक्षक और हर विद्यार्थी के लिए एआई शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम से 25,172 स्कूलों और 31.5 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पहले चरण में 12,424 कंप्यूटर साइंस शिक्षक इसके कार्यान्वयन का नेतृत्व करेंगे, जबकि सभी विषयों के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को शिक्षण, सीखने और मूल्यांकन में एआई को शामिल करने के लिए धीरे-धीरे प्रशिक्षित किया जाएगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए श्री बैंस ने कहा कि यह परियोजना ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिन्होंने दिखाया है कि सही दृष्टिकोण से बच्चों के जीवन को कैसे बदला जा सकता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने प्राथमिक पाठ्यक्रम में एआई को शामिल किया है, इसलिए पंजाब ने भी नेतृत्व करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “आज हमारा राज्य शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर है। हम पुराने सॉफ्टवेयर अभ्यासों से हटकर वास्तव में भविष्य के लिए आवश्यक कौशल प्रदान कर रहे हैं। हम पहले ही अपने स्कूलों को कंप्यूटर, स्मार्ट पैनल और आवश्यक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित कर चुके हैं। पंजाब, जो कभी देश के अन्नदाता के रूप में जाना जाता था, अब भविष्य के कौशल के केंद्र के रूप में उभरेगा। अगले पाँच से आठ वर्षों में, पंजाबी विश्व भर की संस्थाओं में नेतृत्व करेंगे।”
सभा को संबोधित करते हुए, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, “पंजाब ने इस परियोजना की शुरुआत के साथ इतिहास रच दिया है और अपने आप को एआई शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय मानदंड के रूप में स्थापित किया है। यह पहल विद्यार्थियों को केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए ही नहीं, बल्कि इसके साथ नवाचार करने, एआई से सृजन करने और प्रौद्योगिकी-आधारित भविष्य में नेतृत्व करने के लिए तैयार करने के राज्य के संकल्प को दोहराती है।”
एआई पर पैनल चर्चा की शुरुआत करते हुए श्री मनीष सिसोदिया ने देश में हाल ही में हुए पेपर लीक और राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रौद्योगिकी-आधारित सुधारों और मजबूत शिक्षा प्रणालियों के माध्यम से परीक्षा की अखंडता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीएसईबी के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि एआई को पंजाब के मौजूदा अनिवार्य कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम के मुख्य भाग के रूप में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर साइंस विषय के परिणाम अब विद्यार्थियों के बोर्ड प्रमाणपत्रों पर भी दर्ज होंगे। उन्होंने आगे कहा, “सवाल यह नहीं है कि क्या एआई शिक्षा को आकार देगा, बल्कि यह है कि हम इसे जिम्मेदारी और दूरदर्शिता के साथ कैसे आकार देते हैं।”
इस पैनल में नीव एआई से श्री अर्जुन बेदी, इंटेल से श्रीमती श्वेता खुराना, गूगल से श्री हेमंत भल्ला, अमेज़न वेब सर्विसेज से श्री प्रदीप झुंझुनवाला, कैनवा से श्रीमती सागरी चटर्जी और एफएएआई से श्रीमती आयुषी आनंद शामिल थीं, जिन्होंने एआई शिक्षा को मजबूत करने और परीक्षा में पक्षपात न होना सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाए।
इस अवसर पर निदेशक स्कूल शिक्षा (सीनियर सेक्ण्डरी) श्री एस. एस. बॉल, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. मैडम किरण शर्मा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहाँ के लोगों के सहयोग और विश्वास से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण के क्षेत्रों में क्रांतिकारी पहलों के माध्यम से लोगों से किया हर वादा पूरा किया है। मुकेरियाँ हल्के में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सियासत सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ उनकी सरकार लोगों को अधिक अधिकार देकर अपने वादे पूरे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में उलझी हुई है और उसने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाओं को बंद करेगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री गुरु साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेस में कोई भी नेता दूसरे के साथ खड़े होने को तैयार नहीं है क्योंकि हर कोई लोगों की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री बनना चाहता है। कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि उनके सभी नेता बस यात्रा पर जाएँगे, जिसे राहुल गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे साथ जा तो सकते हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से साथ वापस नहीं आएँगे क्योंकि अपनी भयानक आंतरिक लड़ाई के कारण हर नेता ज़ख्मी हो जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ‘आप’ के लोक-पक्षीय कार्यों के आधार पर पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दें कि इन मौकापरस्त नेताओं को सरकार बनाने और मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ने का मौका ही न मिले। उन्होंने कहा, “इन लालची नेताओं के हाथों में सत्ता न सौंपें क्योंकि ये ‘आप’ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। कांग्रेसी नेताओं ने बार-बार दावा किया है कि अगर वे सत्ता में आए तो इन योजनाओं को बंद कर देंगे।”
अकाली दल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हथियाना चाहता है, लेकिन पंजाब के लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आएँगे। लोगों ने बादलों को पाँच बार मुख्यमंत्री चुना, लेकिन उन्होंने राज्य या इसके लोगों के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं किया।”
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अकाली नेता लोगों के बीच अपना आधार खो चुके हैं। वे अपनी रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए पैसे देकर लाए गए कार्यकर्ताओं का उपयोग कर रहे हैं। हर अकाली रैली में वही भीड़ नज़र आती है। ये लोग कभी दावा करते थे कि वे पंजाब पर 25 साल राज करेंगे, लेकिन राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने उन्हें राजनीतिक गुमनामी में धकेल दिया है। ये मौकापरस्त नेता अपनी सुविधा और निजी राजनीतिक हितों के अनुसार रंग और अपना रुख बदलते हैं। पूरा राज्य इनका असली चेहरा जानता है क्योंकि इन्होंने हमेशा राजनीतिक नाटकबाज़ी के माध्यम से लोगों को गुमराह किया है।”
उन्होंने कहा, “जिन्हें कभी अजेय माना जाता था, आज उन्हें अपनी पार्टी की कमेटी बनाने के लिए पाँच सदस्य भी नहीं मिल रहे। इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को पनाह दी और नशा तस्करों की पीठ थपथपाकर युवाओं को नशों के दलदल में धकेला। पंजाब के लोग इन गुनाहों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और एक बार फिर उन्हें करारा सबक सिखाएँगे। लोगों ने अकालियों को बार-बार चुना, लेकिन उन्होंने राज्य और इसके लोगों के साथ विश्वासघात किया।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा, “अकाली पंजाब के असली गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया। वे आम लोगों के लिए बनी सुविधाओं को हड़पकर अमीर बन गए। उनके लंबे शासन के दौरान राज्य बदहाल हो गया और माफियाओं का राज रहा। दिवंगत प्रकाश सिंह बादल ने भी सुखबीर सिंह बादल को राज्य का मुखिया नहीं बनाया क्योंकि वे जानते थे कि पूर्व उपमुख्यमंत्री, पंजाब को बर्बादी के किनारे पर ले जाएँगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और इसे उनकी भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, “लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस जा रहा है। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। हमने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी है, बिना किसी भ्रष्टाचार के 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी हैं, सड़कों को सुधारा है, टोल प्लाज़ा बंद करके रोज़ाना 70 लाख रुपये बचाए हैं और पूरे राज्य में बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था। आज यह आंकड़ा बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके परिणामस्वरूप भूजल स्तर दो से चार मीटर तक ऊपर आया है। यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के हित में किया गया है, क्योंकि पंजाब का अर्थ ही पानी है और पानी के बिना पंजाब का कोई अस्तित्व नहीं है।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायती कार्ड गरीबी अथवा अन्य सामाजिक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाकर उन्हें इस दुष्चक्र से बाहर निकाल सकती है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हमने प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का उन्नयन किया है, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया है, स्मार्ट कक्षाएं शुरू की हैं तथा शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में पंजाब ने केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार वर्षों से हमारी सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और स्मार्ट कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया है। पहले केरल शीर्ष स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान हासिल किया है। भविष्य में भी हम ऐसे प्रयास जारी रखेंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर संसार को आलोकित करती है। इसी कारण हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष बल दे रही है।”
राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार का पात्र है। अब तक 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को उनके हेल्थ कार्ड मिल चुके हैं और इस योजना के अंतर्गत लोग लगभग 650 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार प्राप्त कर चुके हैं। मैं सभी पात्र परिवारों से आग्रह करता हूं कि वे इन हेल्थ कार्डों का अधिकतम लाभ उठाएं।”
मुख्यमंत्री ने बताया, “पंजाब के इतिहास में पहली बार धान (धान/पैडी) के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है। पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।”
‘मांवां -धीयां सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसके तहत पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को 1 जुलाई से इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। 32 लाख से अधिक माताएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं और 1 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक बार फिर भुगतान का संदेश प्राप्त होगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जनकल्याण के उद्देश्य से चलाई जा रही इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो महिलाएं जुलाई में पंजीकरण नहीं करा सकीं, उन्हें अगस्त में तीन महीनों की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। यह योजना कभी बंद नहीं होगी। जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में रहेगी, यह योजना जारी रहेगी।”
इस जनसभा को लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का सुनहरा अवसर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से बातचीत का एक मंच है। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन किसी ने भी लोगों के कल्याण की वास्तविक चिंता नहीं की। वे राज्य की संपत्ति लूटते रहे और केवल सत्ता की राजनीति करते रहे। इसके बाद लोगों ने झाड़ू को वोट दिया, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक परिवर्तन आया।”
अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जनसभा के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुकेरियां की पवित्र धरती पर मुझे जो प्रेम, स्नेह और विश्वास मिला है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम अपने किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, बेहतर सरकारी स्कूल, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास अब वास्तविकता बन चुके हैं। मेरी राजनीति सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए है। आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को एक बार फिर हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं।
Punjab : चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए पांचवां जत्था रवाना, 5 हजार से अधिक तीर्थयात्री करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामबन के चंदरकोट से श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रवाना हुआ। इससे कश्मीर घाटी की ओर सालाना तीर्थयात्रा का सुचारू रूप से आगे बढ़ना जारी रहा।
जम्मू जोनल पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार कुल 5,794 तीर्थयात्री 267 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 2,304 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप की ओर जा रहे थे, जबकि 3,490 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे थे।
युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ेगी पंजाब सरकार;गुरु साहिब के बलिदान से प्रेरणा लेगी युवा पीढ़ी
पंजाब की मान सरकार ने एक ऐसा अहम और दूरदर्शी कदम उठाया है, जिसका मक़सद प्रदेश के युवाओं को उनकी गौरवशाली विरासत और समृद्ध इतिहास से गहराई से जोड़ना है। यह एक ऐसी पहल है जो नौजवान पीढ़ी को अपनी जड़ों को पहचानने और उन पर गर्व करने में मदद करेगी। सरकार ने विशेष रूप से यह फैसला किया है कि युवाओं को ‘हिंद दी चादर’ नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन-दर्शन और उनकी महान, अद्वितीय कुर्बानी से विस्तार से रूबरू कराया जाए, ताकि वे समझ सकें कि उनकी विरासत कितनी महान है।
सरकार की इस सोच को ज़मीन पर उतारने की पूरी ज़िम्मेदारी शिक्षा विभाग ने ली है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में एक बड़ी घोषणा करते हुए पूरी योजना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के इस पवित्र और ऐतिहासिक मौके को पूरे आदर और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस पावन उपलक्ष्य में, पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के साथ-साथ तमाम यूनिवर्सिटियों में भी विशेष सेमिनारों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
इन कार्यक्रमों के पीछे सरकार का मक़सद बिल्कुल साफ़ और स्पष्ट है। सरकार चाहती है कि पंजाब में उच्च शिक्षा का मतलब सिर्फ़ किताबी ज्ञान या अकादमिक डिग्री हासिल करना ही न रह जाए। इसका असली और गहरा लक्ष्य एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो अकादमिक रूप से तेज़ होने के साथ-साथ नैतिक, आध्यात्मिक और चारित्रिक रूप से भी उतनी ही मज़बूत और अडिग हो। यह पहल युवाओं को एक बेहतर और ज़िम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
शिक्षा मंत्री बैंस ने इन सेमिनारों की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनका मुख्य केंद्रबिंदु गुरु तेग बहादुर जी का प्रेरणादायक जीवन-दर्शन और उनकी कालजयी शिक्षाएं होंगी। छात्रों को अकादमिक विशेषज्ञों और विद्वानों द्वारा विस्तार से यह समझाया जाएगा कि कैसे गुरु जी ने धर्म, मानवता, और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपनी अद्वितीय शहादत दी। उन्हें गुरु जी के दिखाए शांति, सर्व-धर्म समभाव, समानता और निडरता के रास्ते के बारे में गहरी जानकारी दी जाएगी। सरकार का दृढ़ विश्वास है कि गुरु जी की ये महान शिक्षाएं आज के आधुनिक दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को हर स्तर पर सफल बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर से 30 नवंबर तक की अवधि तय की है, जिसके दौरान ये सभी कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के प्रमुखों को विस्तृत दिशा-निर्देशों के साथ आधिकारिक चिट्ठियां भेज दी गई हैं। शिक्षा मंत्री ने इस बात पर विशेष ज़ोर दिया है कि यह एक पवित्र और गंभीर अवसर है, इसलिए इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन में धर्म की पूरी मर्यादा और गहरे सम्मान का भाव सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य होगा।
यह कहा जा सकता है कि यह वास्तव में पंजाब सरकार का एक बेहद प्रशंसनीय और स्वागत योग्य प्रयास है। यह कदम न केवल नई पीढ़ी को अपने गौरवमयी इतिहास और महान गुरुओं के सर्वोच्च बलिदान से भली-भांति परिचित कराएगा, बल्कि उनके मन में उन बलिदानों के प्रति सच्चा सम्मान भी पैदा करेगा। यह पहल आने वाले लंबे समय तक युवाओं को अपने गुरुओं के दिखाए गए सच्चाई, सेवा और बलिदान के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करने में एक अहम भूमिका निभाएगी।
युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मोरिंडा में स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिले
स्कूल ऑफ एमिनेंस को ‘आधुनिक युग का मंदिर’ बताया
मोरिंडा (रूपनगर), 23 अक्टूबर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने में सक्षम बन सकें।
मुख्यमंत्री आज यहां शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह क्रांति विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां छूने योग्य बना रही है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे विमान को उड़ान भरने में मदद करते हैं, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपने साकार करने में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य ने वर्ष 2022 में “शिक्षा क्रांति” की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अतीत की ओर देखते हैं तो दुख होता है कि किस तरह गलत नीतियों ने गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिनकी पूरे देश में सराहना की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर अब तक 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन स्कूलों को गरीब बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है और खास तौर पर लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है ताकि एक भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये स्कूल “आधुनिक युग के मंदिर” के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करेंगे।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी इन स्कूल ऑफ एमिनेंस में प्रवेश ले रहे हैं, जो इस मॉडल की सफलता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, सीएलएटी और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में योग्यता प्राप्त की, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस पास किया और 848 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि एक और पहल के तहत “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” (स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन कार्यक्रम) शुरू किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) शुरू की गई, जिसे अभिभावकों से जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में 19,200 सरकारी स्कूल हैं और लगभग 25 लाख अभिभावक पी.टी.एम. में भाग ले चुके हैं।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को पूर्ण करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है।
Kangra: पौंग बांध से छाेड़ा पानी बना मुसीबत, मंड बहादपुर से बाढ़ में फंसे 7 लाेग किए रैस्क्यू
पौंग बांध से निरंतर की जा रही जल निकासी से जलभराव की स्थिति गंभीर होने लगी है। यद्यपि प्रशासन लोगों को खतरे वाले स्थानों से निकालने में जुटा हुआ है, बावजूद इसके कुछ लोग अपना घर और मवेशियों को छोड़ कर जाने को तैयार नहीं हैं। वर्ष 2023 में भी इसी कारण 2 हजार से अधिक लोग पानी में फंस गए थे, जिन्हें थल व वायु सेना की मदद से हैली रैस्क्यू किया गया था। मंगलवार को मंड बहादपुर से एनडीआरएफ की टीम द्वारा प्रशासन ने 7 व्यक्तियों को रैस्क्यू किया।
बकौल एसडीएम, स्थानीय नाविक सलीम व भूतपूर्व सैनिक नूर मुहम्मद भी लोगों को आपात स्थिति से निकालने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि अब तक 107 व्यक्तियों का पहले ही स्थानीय नाविकों व अपील के माध्यम से खतरे वाले स्थानों से पलायन करवाया गया है। प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है, जिनमें रहने, खाने व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है।
मुख्य मंत्री ने प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का शिलान्यास
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूरे प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और कॉमन सर्विस सेंटरों (आम सेवा केंद्र) के निर्माण का वर्चुअल रूप से शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर बनाने का यह प्रोजेक्ट फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2800 से अधिक आबादी वाले प्रत्येक गांव में एक पंचायत घर और एक कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पंचायत घर बनाने की लागत 20 लाख रुपए और एक कॉमन सर्विस सेंटर की लागत 5 लाख रुपए होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले चरण में 500 गांवों में पंचायत घर और सेवा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन गांवों का चयन किया गया है, जहां अब तक कोई पंचायत घर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट ग्रामीणों को कई सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत घर केवल एक कार्यालय नहीं होगा, बल्कि गांव के विकास के लिए विचार-विमर्श और योजना का केंद्रीय आधार होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में डिजिटल क्रांति के साक्षी बनेंगे, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्य मंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, शैक्षिक संस्थानों में दाखिला, आधार कार्ड या पासपोर्ट बनवाना और अन्य कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ये कॉमन सर्विस सेंटर इन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने यह भी उम्मीद जताई कि यह प्रोजेक्ट पंचायतों को एक स्थान पर इकट्ठा होने और सामूहिक निर्णय लेने के लिए साझा मंच प्रदान करेगा।
मुख्य मंत्री ने दुख जताया कि भले ही पंचायतों को लोकतंत्र की नींव कहा जाता है, लेकिन पहले उनके बैठने के लिए उचित स्थान भी नहीं था। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब पंजाब हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा है क्योंकि आम लोगों के काम हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को जीरो बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
मुख्य मंत्री ने गर्व के साथ कहा कि नहरी पानी अब पहली बार प्रदेश में टेलों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पूरे पंजाब में 15,947 खालियों और कस्सियों को पुनर्जनन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेरोजगारी कई सामाजिक समस्याओं की जड़ है, जिसके कारण राज्य सरकार इस समस्या को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक युवाओं को लगभग 55,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ये नौकरियां पूरी योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के दी गई हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि ड्रग माफिया को पिछली सरकारों ने संरक्षण दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध शुरू किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए रणनीति बनाई गई है और अब नशे के खिलाफ आर-पार की जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ-साथ इस अपराध में शामिल बड़े माफियाओं को जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्करों की संपत्ति जब्त कर नष्ट की जा रही है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने इस मुहिम का दिल से समर्थन किया है, जो अब एक जन आंदोलन में बदल गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि फतेहगढ़ साहिब जिले की 700 पंचायतों ने अपने गांवों को नशे की लानत से बचाने का संकल्प लेते हुए प्रस्ताव पारित किए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लोगों के सक्रिय सहयोग से पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बन जाएगा।
पारंपरिक पार्टियों के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि ये राजनीतिक पार्टियां आपसी फूट का शिकार हैं, जहां हर नेता सत्ता हथियाने के लिए हाथ-पैर मार रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं के पास प्रदेश के भले के लिए कोई एजेंडा नहीं है क्योंकि वे केवल सत्ता के लालच में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल में कई धड़े सत्ता हासिल करने के लिए आपस में लड़ रहे हैं ताकि वे प्रदेश के खजाने की दौलत लूट सकें, जबकि वर्तमान सरकार ईमानदारी से प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इन नेताओं की गलत नीतियों ने प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेल दिया था, जिसके कारण निराश हुए युवा विदेश चले गए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में उल्टा रुझान देखने को मिल रहा है क्योंकि प्रदेश के युवा पंजाब की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब आर्थिक प्रगति के नए युग की शुरुआत कर रहा है क्योंकि अब सरकार नेताओं की नहीं, बल्कि आम आदमी की सरकार है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी आजादी के लाभ हर घर तक नहीं पहुंचे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने नशा फैलाने, जनता को लूटकर दौलत इकट्ठा करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और अन्य बुराइयों के लिए आजादी का दुरुपयोग किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के सपने अभी भी साकार नहीं हुए क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किए।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आजादी का लाभ हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी का काम सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के हो रहा है, आम परिवारों के बच्चे अधिकारी बन रहे हैं, पुलिस थानों में बिना भ्रष्टाचार के काम हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण पंजाब आज अभूतपूर्व बदलाव का साक्षी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही पहले की सरकारों के दौरान पंजाब को हर क्षेत्र में अपमान और बदनामी का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी सरकार खुशहाल और प्रगतिशील पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तीन साल तक पिछली सरकारों की कुप्रबंधन को ठीक करने के बाद राज्य सरकार अब पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के रास्ते पर है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
12 घंटे में बदलेगा मंगल का खेल! इन राशियों की खुलेगी किस्मत, होगी तगड़ी कमाई
मंगल ग्रह अब अपनी स्थिरता को तोड़ते हुए करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह खगोलीय घटना अगले 12 घंटों में घटित होगी, जब मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, ऐसे में मंगल का बुध के घर में आना कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह परिवर्तन भूमि-भवन, वाहन, विरासत और अचानक धन प्राप्ति जैसे मामलों में बड़ा असर डालेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां, जिनकी बदल जाएगी किस्मत —
मिथुन राशि
मंगल ग्रह का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आया है। चूंकि यह गोचर आपकी कुंडली के सुख भाव को सक्रिय कर रहा है, इसलिए यह समय घरेलू सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता में वृद्धि का है। अगर आप काफी समय से वाहन या घर खरीदने का मन बना रहे थे, तो अब समय अनुकूल है। आपके सपनों का घर या मनचाही गाड़ी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियों का हो सकता है। आपकी मेहनत को अब उचित पहचान मिल सकती है। अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक रिश्ते विशेषकर ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। यह समय घरेलू सुख-शांति के लिए भी अनुकूल है। कुल मिलाकर, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक, करियर और पारिवारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभफलदायी रहेगा।
सिंह राशि
मंगल का सिंह राशि के द्वितीय भाव में गोचर आपकी वाणी और धन भाव को सशक्त बना रहा है। यह समय आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रदान करेगा। कहीं से अप्रत्याशित रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार, पुराना निवेश या गुप्त धन से लाभ के संकेत हैं।  आपकी वाणी में इस समय गजब की धार होगी, जिससे आप अपने विरोधियों को भी प्रभावित कर सकेंगे। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर होगा और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य को नई दिशा दे सकती है। जो लोग कला, मीडिया, लेखन या संगीत से जुड़े हैं, उन्हें नया मंच या बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके हुनर की पहचान दूर-दूर तक होगी। सिंह राशि के लिए यह गोचर वाणी, धन और यश के क्षेत्र में असाधारण सफलता देने वाला है।
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और अब वे आपकी कुंडली के लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत लाभकारी होती है और जीवन के कई क्षेत्रों में अचानक सफलता मिलती है। नई इनकम सोर्स और आर्थिक मजबूती: नौकरी या बिज़नेस के क्षेत्र में आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं जो लंबे समय तक धन-संपन्न बनाएंगे। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करना चाहते हैं, तो अब समय अनुकूल है। रियल एस्टेट, शेयर मार्केट या नया बिज़नेस काफी मुनाफा दे सकता है। संतान पक्ष से कोई बड़ी उपलब्धि या खुशखबरी मिल सकती है। उनकी सफलता से आपको गर्व होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य शुरू करने का है। जो योजना अभी बनाई जाएगी, वह भविष्य में बंपर रिटर्न दे सकती है। वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर लाभ, मान-सम्मान, और आर्थिक मजबूती का कारण बनेगा। इसका भरपूर लाभ उठाएं।
हिमाचल के तीसरी कक्षा के बच्चे रीडिंग में केरल को पछाड़ कर समूचे देश में नंबरवन
हिमाचल के तीसरी कक्षा के बच्चे रीडिंग में केरल सहित कर्ई राज्यों को पछाड़ कर समूचे देश में नंबरवन पर हैं। असर-2024 की सर्वे रिपोर्ट के में यह सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी व पांचवीं कक्षा के बच्चे रीडिंग में भी बेहतर हैं और भाग के सवालों को हल करने में भी आगे हैं। कोविड के दौरान वर्ष 2022 में किए गए सर्वे में बच्चे पिछड़े थे, लेकिन अब इस सर्वे में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सर्वे प्रदेश के 12 जिलों के 359 गांव, 6503 हाऊसहोल्ड, 3 से 6 वर्ष व 5 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों पर किया गया। इसी के साथ इस दौरान 268 सरकारी स्कूल और 17 पार्टनर ऑर्गेनाइजेशन का विजिट भी किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल की अन्य राज्यों के मुकाबले प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रमों या प्री स्कूल में नामांकन उच्च है, अर्थात 3 वर्ष की आयु में लगभग 90 प्रतिशत तथा 4 और 5 वर्ष की आयु में 96 प्रतिशत से अधिक है। 6-14 आयु वर्ग के लिए स्कूल में कुल नामांकन सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में 99.6 प्रतिशत है। हालांकि वर्ष 2024 में कक्षा 1 में नामांकित (5 वर्ष से कम आयु के) बच्चों की संख्या में कमी आई है। कक्षा 1 में केवल 13.7 प्रतिशत बच्चे हैं जबकि 2022 में यह आंकड़ा 39.6 प्रतिशत था।
शुरूआती कक्षाओं में बुनियादी पठन और अंकगणित में सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में शुरूआती कक्षाओं में बुनियादी पठन और अंकगणित में बड़े सुधार देखे गए हैं। कक्षा तीसरी और कक्षा पांचवीं के लिए हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों का बुनियादी सीखने का स्तर देश में सबसे ज्यादा है। निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों में सीखने का स्तर अधिक है। कक्षा तीसरी (सरकारी और निजी दोनों) में, 2022 में 28.4 प्रतिशत बच्चे कक्षा दूसरी के स्तर की पाठ्य सामग्री पढ़ सकते हैं। वर्ष 2024 में यह प्रतिशतता 47.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
राज्य के सरकारी स्कूलों में नामांकित कक्षा तीसरी के बच्चों के पढ़ने के स्तर में सुधार हुआ है (2022 में 23.0 प्रतिशत से 2024 में 46.6 प्रतिशत तक) यानी 23.6 प्रतिशत अंकों का सुधार, जो सभी प्रमुख राज्यों में सबसे ज्यादा उछाल है। भारत भर के अन्य प्रमुख राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में कक्षा तीसरी के बच्चों का अनुपात सबसे ज्यादा है जो कम से कम कक्षा दूसरी के स्तर का पाठ पढ़ सकते हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है।
सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में कक्षा पांचवीं में पढ़ने और अंकगणित के स्तर में 2022 और 2024 के बीच 5 प्रतिशत अंकों के साथ सुधार हुआ है। हिमाचल प्रदेश में कक्षा पांचवीं में पढ़ने का स्तर सबसे अधिक है, यानी सरकारी स्कूलों में 65.8 प्रतिशत बच्चे अन्य सभी प्रमुख राज्यों की तुलना में बेहतर हैं।
कक्षा एक में प्रवेश के लिए 80 प्रतिशत स्कूलों ने तीन महीने का स्कूल रैडीनैस कार्यक्रम चलाया
वर्ष 2024-25 में कक्षा एक के बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए लगभग 80 प्रतिशत स्कूलों में तीन महीने का स्कूल रैडीनैस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय, बिजली और पुस्तकालय जैसी बुनियादी स्कूल सुविधाओं में समय के साथ सुधार हो रहा है।
प्रदेश के 14 से 16 वर्ष की आयु के 90 प्रतिशत बच्चे बुनियादी डिजिटल कार्य करने में सक्षम
प्रदेश में 14-16 वर्ष के बच्चों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया है। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश के 14 से 16 वर्ष की आयु के 90 प्रतिशत बच्चे बुनियादी डिजिटल कार्य करने में सक्षम हैं। 96.7 प्रतिशत बच्चों के घर पर स्मार्टफोन हैं। 94.3 प्रतिशत स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं।