Health – Speed News 24 a news channel

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई
मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों को उनके घर के निकट मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की है। इन नए क्लीनिकों का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला ग्रामीण के विकास नगर में नव-निर्मित आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करके किया। इन नए क्लीनिकों के शुरू होने के साथ ही पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी।

इन 100 नए क्लीनिकों में से आज विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यभर में 71 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया, जबकि शेष 29 क्लीनिकों को विभिन्न जिलों में अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 31 जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से जनता को समर्पित किया जाएगा।

आज जिन कैबिनेट मंत्रियों ने नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया, उनमें डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के अंबेडकर भवन, डेरा सच्चा सौदा रोड तथा वार्ड नंबर 11, श्री मुक्तसर साहिब में तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। श्री लाल चंद कटारूचक्क ने 25 लाख रुपये की लागत से बने पठानकोट शहर के एक क्लीनिक का लोकार्पण किया। श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने श्री मुक्तसर साहिब में एक क्लीनिक जनता को समर्पित किया। श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधानसभा क्षेत्र साहनेवाल में 76.41 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना के नरोत्तम नगर, फोकल प्वाइंट और उत्तम नगर में 87 लाख रुपये की लागत से बने तीन नए क्लीनिकों का शुभारंभ किया। इसी प्रकार श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर के सिद्धार्थ नगर, बुद्धा मल ग्राउंड तथा स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर के निकट पहुंचाकर इलाज को सरल, सुविधाजनक और किफायती बनाया है। उन्होंने कहा कि नए क्लीनिकों के शुरू होने से और अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

पंजाब सरकार ने राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए एक प्रभावी मॉडल विकसित किया है। वर्तमान में प्रदेश में 990 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनमें 414 शहरी तथा 576 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं। इन क्लीनिकों में लोगों को 107 प्रकार की आवश्यक दवाइयां तथा 47 प्रकार की प्रयोगशाला जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक क्लीनिक में मेडिकल अधिकारी, फार्मासिस्ट और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। आधुनिक आईटी प्रणाली के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण, जांच, उपचार तथा दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।

आम आदमी क्लीनिकों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब यहां गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व देखभाल, कुत्ते के काटने का उपचार, परिवार नियोजन सेवाएं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार जैसी सेवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक व्यापक तथा सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर
डायबिटीज़ शायद ही कभी किसी चिकित्सीय आपात स्थिति के रूप में शुरू होता है। इसकी शुरुआत अक्सर बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के होती है—बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, धुंधला दिखाई देना, बिना कारण अत्यधिक थकान महसूस होना, पैरों में सुन्नपन या ऐसा घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो। इन शुरुआती संकेतों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, जब तक कि स्थिति गंभीर होकर अस्पताल में भर्ती होने, गहन चिकित्सा (आईसीयू), सर्जरी या डायलिसिस की आवश्यकता तक न पहुँच जाए।

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के नवीनतम स्वास्थ्य आँकड़े बताते हैं कि डायबिटीज़ अब केवल बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं रह गया है। यह तेज़ी से कामकाजी आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिससे परिवारों, रोज़गार देने वालों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, असंतुलित खान-पान, जंक और प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, तंबाकू और शराब के सेवन के कारण दुनिया भर में डायबिटीज़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लंबे कार्य घंटे, पर्याप्त नींद का अभाव और लगातार तनाव ने भी इस बीमारी के ज़ोख़िम को और बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही स्वास्थ्य योजना मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब, द्वारा 21 जुलाई 2026 तक साझा किए गए आँकड़ों के अनुसार, डायबिटीज़ से संबंधित 2,300 उपचार प्रकरणों पर लगभग ₹6.5 करोड़ (₹6,49,99,151.6) ख़र्च किए गए। इनमें 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के वयस्कों के 1,123 मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के 809, 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 243 तथा 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के 125 मामले दर्ज किए गए। ये आँकड़े दर्शाते हैं कि डायबिटीज़ तेज़ी से पंजाब की आर्थिक रूप से उत्पादक आबादी को अपनी चपेट में ले रही है, जबकि इसका प्रभाव कम आयु वर्ग के लोगों पर भी दिखाई दे रहा है।

उपचार संबंधी आँकड़े यह भी दर्शाते हैं कि अस्पताल पहुँचने वाले कई मरीज़ गंभीर अवस्था में थे। खून में शुगर का स्तर बेहद अनियंत्रित होने से होने वाली जानलेवा स्थिति ‘डायबिटिक कीटोएसिडोसिस’ के इलाज के सबसे अधिक दावे दर्ज किए गए।

लंबे समय तक डायबिटीज़ के कारण नसों और रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान से उत्पन्न डायबिटिक फुट उपचार की दूसरी सबसे प्रमुख स्थिति के रूप में सामने आया। कई मरीज़ों को डायलिसिस, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, सीटी एवं एमआरआई जाँच, गहन चिकित्सा (आईसीयू) तथा डायबिटिक फुट सर्जरी की आवश्यकता पड़ी, जो अस्पताल में भर्ती होने के समय बीमारी की गंभीर अवस्था को दर्शाता है।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ये आँकड़े हर परिवार के लिए एक चेतावनी हैं। उन्होंने कहा, “ये ऐसे लोग नहीं हैं जिन्होंने जीवन की अंतिम अवस्था में प्रवेश कर लिया है। ये राज्य की कार्यशील आबादी है—वे लोग जो परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं, व्यवसाय चला रहे हैं, ऋण (लोन) चुका रहे हैं और अपने बुज़ुर्ग माता-पिता का सहारा बने हुए हैं। जब डायबिटीज़ इस आयु वर्ग के लोगों को अस्पताल तक पहुँचा देता है, तो इसका प्रभाव केवल मरीज़ तक सीमित नहीं रहता।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डायबिटीज़ के शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें और नियमित रूप से ब्लड शुगर की जाँच करवाएँ। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “डायबिटीज़ की जटिलताओं का इलाज करवाने से कहीं आसान है इसकी रोकथाम। जटिलताएँ होने का इंतज़ार न करें। अस्पताल लोगों की जान बचा सकते हैं, लेकिन लापरवाही के कारण खोए हुए साल वापस नहीं लौटा सकते।”

जहाँ एक ओर पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना उपचार का ख़र्च वहन कर मरीज़ों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है। समय पर जाँच, नियमित स्क्रीनिंग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ वज़न बनाए रखना तथा तंबाकू और हानिकारक स्तर पर शराब के सेवन से बचना डायबिटीज़ और उससे होने वाली गंभीर एवं अपंगता पैदा करने वाली जटिलताओं के ज़ोख़िम को काफ़ी हद तक कम कर सकता है।

*डायबिटीज़ संबंधी आँकड़े क्या बताते हैं:*

•36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के वयस्कों में डायबिटीज़ से संबंधित सबसे अधिक 1,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के 809, 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 243 तथा 0 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के 125 मामले दर्ज किए गए।

•21 जुलाई 2026 तक पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत डायबिटीज़ से संबंधित 2,300 उपचार प्रकरणों पर लगभग ₹6.5 करोड़ (₹6,49,99,151.6) ख़र्च किए गए।

•अत्यधिक अनियंत्रित डायबिटीज़ की गंभीर स्थिति को दर्शाने वाला डायबिटिक कीटोएसिडोसिस सबसे अधिक दावा किया गया उपचार पैकेज रहा।

•लंबे समय से नसों और रक्त वाहिकाओं को हुए नुकसान का संकेत देने वाला डायबिटिक फुट दूसरी सबसे बड़ी जटिलता के रूप में सामने आया।

•अनेक मरीज़ों को डायलिसिस, आईसीयू उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन , सीटी/एमआरआई जाँच तथा डायबिटिक फुट सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता पड़ी।

•समय पर स्क्रीनिंग, स्वस्थ जीवनशैली और उचित प्रबंधन ही डायबिटीज़ की गंभीर जटिलताओं से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं।

पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को ₹4.15 करोड़ का कैशलेस स्ट्रोक उपचार प्रदान किया गया
स्ट्रोक किसी परिवार के जीवन में आने से पहले दस्तक नहीं देता। एक पल पहले व्यक्ति सामान्य रूप से चल-फिर रहा होता है, बात कर रहा होता है और अपना काम कर रहा होता है; लेकिन अगले ही पल किसी धमनी में रुकावट या मस्तिष्क के ब्लड वेसल फटने से, सामान्य दिन एक गंभीर चिकित्सीय आपातकाल में बदल सकता है। पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत स्ट्रोक उपचार से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि राज्य की स्वास्थ्य योजना सामान्य स्ट्रोक प्रबंधन से लेकर एडवांस्ड इमेजिंग , इंटेंसिव केयर और लंबे समय तक चलने वाले उपचार तक मस्तिष्क संबंधी आपात स्थितियों में मरीज़ों की सहायता कर रही है।

स्ट्रोक, जिसे अक्सर ‘ब्रेन अटैक’ कहा जाता है, तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति रुक जाती है या कोई ब्लड वेसल फट जाता है। ऑक्सीजन की कमी होने पर मस्तिष्क की कोशिकाएँ मरने लगती हैं। हाई ब्लड प्रेशर , डायबिटीज , हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा और अस्वस्थ जीवनशैली इसकी प्रमुख ज़ोखिम कारकों में शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, स्ट्रोक आज भी दुनिया भर में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है, जिनमें से बड़ी संख्या ऐसे ज़ोखिम कारकों से जुड़ी है जिन्हें रोका जा सकता है। वहीं, अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का भी कहना है कि समय पर उपचार से मरीज़ की रिकवरी बेहतर हो सकती है, जबकि ब्लड प्रेशर ,डायबिटीज और जीवनशैली से जुड़े ज़ोखिमों पर बेहतर नियंत्रण से स्ट्रोक की संभावना को कम किया जा सकता है।

स्ट्रोक का इलाज काफी महँगा हो सकता है, जिससे अनेक परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 914 स्ट्रोक मरीज़ों का ₹4.15 करोड़ की लागत से उपचार किया गया। इनमें एक्यूट इस्कीमिक स्ट्रोक के 48 मामले दर्ज किए गए, जिन पर ₹14.27 लाख का सबसे अधिक ख़र्च आया।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) के रिकॉर्ड के अनुसार, एक्यूट स्ट्रोक और एक्यूट इस्कीमिक स्ट्रोक श्रेणियों में सबसे अधिक मरीज़ों का इलाज हुआ, जबकि हेमरेजिक स्ट्रोक के मामले अपेक्षाकृत कम थे, लेकिन प्रति मरीज़ उपचार लागत अधिक रही। कुल ख़र्च का बड़ा हिस्सा सीटी/एमआरआई जाँच तथा ट्रेकियोस्टॉमी और रक्त चढ़ाने जैसी अतिरिक्त चिकित्सा प्रक्रियाओं वाले मामलों पर हुआ।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने का अर्थ यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार आर्थिक चिंता के कारण इलाज में देरी न करे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज़ों को आवश्यकता पड़ने पर समय पर उपचार मिले। स्ट्रोक जैसी आपात स्थितियों में हर मिनट महत्त्वपूर्ण होता है और आर्थिक सहायता इलाज में होने वाली देरी और जीवन बचाने के बीच का अंतर साबित हो सकती है।”

सोबती न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तथा मोहंदाई ओसवाल हॉस्पिटल, लुधियाना के सीनियर कंसलटेंट न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. हरमन सोबती ने कहा, “स्ट्रोक एक चिकित्सीय आपात स्थिति है, जिसमें समय पर जाँच और उपचार मरीज़ के भविष्य का फैसला कर सकते हैं। आधुनिक इमेजिंग, गहन निगरानी और समय पर इलाज से उपचार के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।” उन्होंने कहा कि जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। डॉ. सोबती ने आगे कहा, “लोगों को अचानक शरीर के किसी हिस्से में कमज़ोरी, चेहरे का एक ओर झुक जाना, बोलने में कठिनाई जैसे चेतावनी संकेतों को पहचानकर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।”

डॉ. हरमन सोबती के अनुसार, उपचार किए गए मामलों में इस्कीमिक स्ट्रोक की हिस्सेदारी सबसे अधिक है और सीटी स्कैन तथा एमआरआई जैसी उन्नत जाँच तकनीकें स्ट्रोक मैनेजमेंट का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, “जटिल स्ट्रोक के मामलों में परिवारों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ सकता है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री सेहत योजना एक महत्त्वपूर्ण सुरक्षा कवच का काम करती है।” हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण, डायबिटीज मैनेजमेंट तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्ट्रोक के ज़ोख़िम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्ट्रोक के आंकड़ों से सामने आई अहम बातें-

स्ट्रोक तेज़ी से एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है, जिसके लिए तुरंत आपातकालीन उपचार की आवश्यकता है।

* उपचार किए गए मामलों में इस्कीमिक स्ट्रोक की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

* सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी उन्नत जाँच तकनीकें स्ट्रोक मैनेजमेंट का प्रमुख आधार बन रही हैं।

* जटिल स्ट्रोक के मामलों से परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता है।

* स्वास्थ्य योजनाएँ अचानक आने वाली चिकित्सीय आपात स्थितियों में परिवारों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर सकती हैं।

* ब्लड प्रेशर नियंत्रण, डायबिटीज का उचित प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना स्ट्रोक से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वेरका ने स्थापित किया नया कीर्तिमान; जून माह में 551 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार
दूध की खरीद में प्रतिदिन लगभग 2 लाख लीटर की वृद्धि, जो राष्ट्रीय विकास दर से लगभग दोगुनी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वेरका के दुग्ध उत्पादों की बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार सहकारी डेयरी क्षेत्र को और मजबूत करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 7 जुलाई, 2026:

वेरका (मिल्कफेड पंजाब) ने जून 2026 में 14.79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 551 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है, जबकि जून 2025 में यह कारोबार 480 करोड़ रुपये था।

यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अधिकतम दूध खरीद, प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि तथा दुग्ध उत्पादों पर विशेष जोर देकर सहकारी डेयरी क्षेत्र के विस्तार पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मिल्कफेड पंजाब ने जून 2026 के दौरान 551 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 480 करोड़ रुपये था। 71 करोड़ रुपये की यह उल्लेखनीय वृद्धि वर्ष-दर-वर्ष 14.79 प्रतिशत की विकास दर को दर्शाती है। यह वेरका ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के निरंतर बढ़ते विश्वास तथा पंजाब के सहकारी डेयरी क्षेत्र की मजबूत होती स्थिति का स्पष्ट संकेत है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “जून माह के दौरान दूध की खरीद में भी प्रतिदिन लगभग दो लाख लीटर की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि दर राष्ट्रीय स्तर पर 5 से 6 प्रतिशत की औसत विकास दर से लगभग दोगुनी है, जो डेयरी क्षेत्र में पंजाब की सहकारिता लहर की निरंतर हो रही प्रगति का प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “यह उपलब्धि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने तथा पूरे पंजाब के डेयरी किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के हमारी सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है। हमने लगातार प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने, दुग्ध उत्पादों को प्रोत्साहित करने, बाजार तक पहुंच में सुधार करने तथा दूध उत्पादकों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “जून माह के दौरान कई दुग्ध उत्पादों की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। टेबल बटर में 94 प्रतिशत, यूएचटी क्रीम में 213 प्रतिशत, यूएचटी मिल्क, आइसक्रीम, टेट्रा पैक लस्सी, घी में 41 प्रतिशत तथा डेयरी व्हाइटनर में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह स्पष्ट रूप से पूरे प्रदेश में वेरका के उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह शानदार प्रदर्शन बेहतर उत्पाद मिश्रण, प्रभावी विपणन रणनीति तथा वेरका के वैल्यू एडेड उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती प्राथमिकता का परिणाम है। हमारी सरकार डेयरी अवसंरचना में निरंतर निवेश, आधुनिक तकनीक को अपनाने, उत्पाद नवाचार, कोल्ड-चेन के विस्तार तथा बाजार विकास के माध्यम से मिल्कफेड को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब का सहकारी डेयरी आंदोलन ग्रामीण समृद्धि, रोजगार सृजन तथा किसानों के सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। मैं मिल्कफेड के प्रबंधन, कर्मचारियों, सहकारी समितियों तथा लाखों दुग्ध उत्पादकों को बधाई देता हूं, जिनकी सामूहिक मेहनत और समर्पण से यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी है।”

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम दूध खरीद, आधुनिक प्रसंस्करण अवसंरचना, कोल्ड-चेन विकास, उत्पाद नवाचार तथा बाजार विस्तार में निरंतर निवेश जारी रखेंगे। ये पहल सहकारी डेयरी क्षेत्र को और अधिक मजबूत करेंगी, डेयरी किसानों की आय बढ़ाएंगी, भारतीय डेयरी बाजार में वेरका की अग्रणी स्थिति को और सुदृढ़ करेंगी तथा यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद निरंतर उपलब्ध होते रहें।”

Ultrasound Therapy से होगा Oral Cancer का इलाज, बिना सर्जरी खत्म हो सकते हैं Cancer Cells- स्टडी में बड़ा दावा
भारत में ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) सबसे आम और गंभीर कैंसरों में गिना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में मरीज इस बीमारी से प्रभावित होते हैं। मौजूदा इलाज जैसे सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी कई बार कैंसर के साथ-साथ स्वस्थ ऊतकों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे मरीजों को लंबे समय तक दर्द, बोलने और खाने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसी चुनौती को देखते हुए Indian Institute of Science (IISc) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक पर शोध किया है, जिसमें Low Frequency Ultrasound की मदद से केवल कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाने की कोशिश की गई। शुरुआती लैब परीक्षणों में इस तकनीक ने काफी सकारात्मक परिणाम दिखाए हैं।

क्यों कमजोर होती हैं Oral Cancer Cells?

शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि सामान्य और कैंसर कोशिकाओं की बनावट एक जैसी नहीं होती। स्वस्थ कोशिकाओं के अंदर Tropomyosin 2.1 नाम का एक महत्वपूर्ण प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहता है। यह प्रोटीन कोशिकाओं को बाहरी दबाव और कंपन जैसी परिस्थितियों को सहने की क्षमता देता है। वहीं ओरल कैंसर कोशिकाओं में इस प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है। यही कारण है कि जब इन कोशिकाओं पर कम तीव्रता वाली अल्ट्रासाउंड तरंगें डाली गईं तो वे उस यांत्रिक दबाव को सहन नहीं कर सकीं और उनकी संरचना टूटने लगी। दूसरी ओर स्वस्थ कोशिकाओं पर इसका बहुत कम असर देखा गया। यानी यह तकनीक शरीर की सामान्य कोशिकाओं को बचाते हुए केवल कैंसर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रख सकती है।

Tumor की सुरक्षा परत भी हुई कमजोर

किसी भी कैंसर ट्यूमर के आसपास एक मजबूत Extracellular Matrix (ECM) मौजूद रहती है। यह परत कैंसर को सुरक्षा देती है और कई बार दवाओं को ट्यूमर के अंदर तक पहुंचने से रोकती है। यही वजह है कि कई मरीजों में इलाज का असर सीमित रह जाता है।

स्टडी में पाया गया कि Low Frequency Ultrasound इस सुरक्षा परत को भी कमजोर कर सकती है। इससे ट्यूमर की कठोर संरचना ढीली होने लगती है और उसके अंदर दवाओं के पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि भविष्य में इस तकनीक को कीमोथेरेपी के साथ जोड़ा जाए तो दवाएं अधिक प्रभावी ढंग से कैंसर तक पहुंच सकती हैं।

कैंसर फैलने की गति भी हो सकती है कम

अध्ययन के दौरान यह भी देखा गया कि अल्ट्रासाउंड के बाद कैंसर कोशिकाओं की एक जगह से दूसरी जगह फैलने और आसपास के ऊतकों में प्रवेश करने की क्षमता कम हो गई। इसका मतलब यह है कि यह तकनीक केवल कैंसर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्यूमर के फैलाव को रोकने में भी मददगार साबित हो सकती है।

Patient Samples पर किया गया टेस्ट

इस रिसर्च की खास बात यह रही कि वैज्ञानिकों ने केवल लैब में तैयार सेल लाइनों पर निर्भर रहने के बजाय मरीजों से प्राप्त वास्तविक ट्यूमर सैंपल का उपयोग किया। यह कार्य MS Ramaiah Medical College and Hospitals के डॉक्टरों के सहयोग से किया गया। अलग-अलग मरीजों के नमूनों पर लगभग एक जैसे परिणाम देखने को मिले। अधिकांश मामलों में कैंसर कोशिकाएं अल्ट्रासाउंड के प्रति संवेदनशील रहीं, जबकि स्वस्थ कोशिकाओं को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। इससे शोध की विश्वसनीयता और भविष्य में इसके क्लिनिकल उपयोग की संभावना मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता के निधन पर शोक व्यक्त
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अजीत समूह के प्रबंधकीय संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता श्रीमती प्रकाश कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लंबी बीमारी के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. हमदर्द की माता के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार तथा संबंधियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Delhi-NCR में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: नोएडा पुलिस ने मिलावटखोर गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बाजारों में नकली पनीर की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा पुलिस ने इस रैकेट के मुख्य आरोपी अफसर खान (34) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। कई हफ्तों तक फरार रहने के बाद खान को सेक्टर 63 से पकड़ा गया है।

जानिए कैसे बनता था यह ‘जहरीला पनीर’?

जांच में सामने आया है कि अफसर खान अलीगढ़ के सहजपुरा गांव में एक फैक्ट्री चला रहा था जहां यह नकली पनीर तैयार किया जाता था। इसमें स्टार्च पाउडर, पामोलिन तेल, औद्योगिक ब्लीच और रासायनिक दही जमाने वाले पदार्थों का इस्तेमाल होता था। इस मिलावटी पनीर को कम दामों में दिल्ली-एनसीआर के दुकानदारों को बेचा जाता था जहां से यह आम लोगों तक पहुंचता था।

पुलिस के मुताबिक यह कोई छोटा-मोटा अपराध नहीं बल्कि एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है जो पिछले छह महीने से सक्रिय था। इस गैंग के कई सदस्य जिनमें गुलफाम, नावेद और इकबाल शामिल हैं पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

Bigg Boss विनर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग, बदमाशों ने किए 24 से 25 राउंड फायर
रविवार सुबह गुरुग्राम में विवादास्पद यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार, घटना आज सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच हुई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर 57 स्थित यादव के घर पर दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

इस घटना में किसी के घायल होने की  सूचना नहीं है। गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फ़ोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की ।

एल्विश यादव  यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब पर उनके Elvish Yadav और Elvish Yadav Vlogs नाम से चैनल हैं। वे कॉमिक स्केच, व्लॉग्स और डेली लाइफ से जुड़े वीडियो बनाते हैं। एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने जिन्होंने बिग बॉस का शो जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि उनका नाम अकसर विवादों से जुड़ा रहता है।

पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं और पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का साक्षी बन रहा है।

यहां दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए और राज्य के विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए इन परियोजनाओं को अमल में लाया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में ऐसी और परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

कृषि क्षेत्र के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्यूबवेलों के उपयोग के बिना धान की बुआई सुनिश्चित करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि अब नहरी पानी राज्य के दूर-दराज के गांवों तक भी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद उनकी सरकार ने पूरे पंजाब में 15,947 जलमार्गों को पुनर्जनन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके साथ ही उनकी सरकार ने पंजाब के जल संसाधनों को अन्य राज्यों की ओर मोड़ने की कोशिशों को पूरी तरह नाकाम कर दिया है और इन जल संसाधनों पर राज्य के अधिकार को पूरी तरह बरकरार रखा है।

भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि यह योजना देश भर में अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक का नकद-रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जो इतना व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करता है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को सर्वव्यापी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती और किसान हमेशा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता रहे हैं और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के अनुसार, उन्हें बिजली या नहरी पानी की कोई कमी नहीं है, जो हमारे लिए बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों के चेहरों पर मुस्कान वापस आते देख उन्हें बहुत खुशी होती है।

लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ग्रामीण उनके दिल के बहुत करीब हैं, जिसके कारण वे उनके साथ हर पल का आनंद लेना पसंद करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे अवसरों पर ग्रामीणों के साथ जुड़कर उन्हें बहुत गर्व और संतुष्टि मिलती है और वे ग्रामीणों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने गांव के विकास को और बढ़ावा देने के लिए गांव की पंचायत को 1.76 करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा।

पंजाब में इस हफ्ते लगातार 3 Holidays, Students की लग गई मौज
पंजाब में इस हफ्ते लंबा वीकेंड आ गया है। दरअसल राज्य में एक साथ 3 सरकारी छुट्टियां आ गई हैं। इसलिए अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद अच्छा है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा शुक्रवार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

इसके अगले दिन 16 अगस्त (शनिवार) को जन्माष्टमी का त्योहार है। इसके चलते पंजाब सरकार ने इन दोनों दिनों के दौरान राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

इसके साथ ही 17 अगस्त को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसलिए इस वीकेंड पर विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों की मौज लगने वाली है।