Entertainment – Speed News 24 a news channel

Bigg Boss विनर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग, बदमाशों ने किए 24 से 25 राउंड फायर
रविवार सुबह गुरुग्राम में विवादास्पद यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार, घटना आज सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच हुई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर 57 स्थित यादव के घर पर दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

इस घटना में किसी के घायल होने की  सूचना नहीं है। गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फ़ोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की ।

एल्विश यादव  यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब पर उनके Elvish Yadav और Elvish Yadav Vlogs नाम से चैनल हैं। वे कॉमिक स्केच, व्लॉग्स और डेली लाइफ से जुड़े वीडियो बनाते हैं। एल्विश यादव पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने जिन्होंने बिग बॉस का शो जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि उनका नाम अकसर विवादों से जुड़ा रहता है।

येलो आउटफिट में तस्वीरें शेयर कर पति रॉकी के लिए हिना खान ने किया पोस्ट, बोलीं- “मैं उसके क्लोरोफिल के लिए सूरज की रोशनी हूं”
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज़ और प्यारे शब्दों की वजह से सुर्खियों में हैं। हिना ने हाल ही में अपने पति रॉकी जायसवाल के लिए एक बेहद इमोशनल और प्यारभरा मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

हिना ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पीले रंग की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं।

इन फोटोज के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, वह उनके पति रॉकी के लिए था। हिना ने लिखा- “मैं उसके क्लोरोफिल के लिए सूरज की रोशनी हूं।” इस प्यार भरे मैसेज के जरिए हिना ने यह जताया कि उनकी मौजूदगी रॉकी को ताकत और खुशी देती है, जैसे सूरज की रोशनी पेड़ों के क्लोरोफिल को ऊर्जा देती है।

टेस्ला ने दिल्ली में खोला दूसरा शोरूम, भारत में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहन का नेटवर्क
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम शुरू कर दिया है। इससे पहले टेस्ला ने मुंबई में अपनी पहली डीलरशिप खोली थी, जहां उसने मॉडल Y को भारत में लॉन्च किया था। अब देश में टेस्ला के कुल दो शोरूम हो गए हैं। दिल्ली की नई टेस्ला डीलरशिप एरोसिटी के वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में स्थित है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों को सेवा देगी। ग्राहक टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मॉडल Y की बुकिंग कर सकते हैं।

भारत में उपलब्ध टेस्ला मॉडल Y

टेस्ला मॉडल Y भारत में दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। मॉडल Y रियर-व्हील ड्राइव के साथ आता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट पूरी चार्ज पर 500 किमी की रेंज देता है और इसकी पावर 235 बीएचपी है। यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ता है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की रेंज प्रदान करता है, जिसकी पावर 335 बीएचपी है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.6 सेकंड में पकड़ता है।

भारत में टेस्ला का मुकाबला

टेस्ला का मुकाबला घरेलू कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा से है, जिनके पास हैरियर ईवी, महिंद्रा BE 6 और XEV 9e जैसे इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं। साथ ही, चीनी कंपनी BYD और वियतनामी ब्रांड विनफास्ट भी टेस्ला के लिए बड़ी चुनौती हैं। BYD भारत में सीलियन 7 बेच रही है, जिसकी रेंज 567 किमी है, जबकि विनफास्ट दो मॉडल VF 6 और VF 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp लेकर आ रहा धांसू फीचर, फोटो शेयर करना होगा अब और दिलचस्प
व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक नए और दिलचस्प अपडेट की टेस्टिंग कर रही है, जो एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। यह नया फीचर है ‘मोशन फोटो’, जिसकी टेस्टिंग फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.25.22.29 में की जा रही है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह अपडेट फिलहाल केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध कराया गया है।

क्या है मोशन फोटो फीचर?

मोशन फोटो एक ऐसा कैमरा फीचर है जो फोटो क्लिक होने से ठीक पहले और बाद के कुछ सेकेंड्स को भी रिकॉर्ड करता है। इसमें न सिर्फ तस्वीर के फ्रेम में हलचल कैप्चर होती है, बल्कि उस पल की ऑडियो भी रिकॉर्ड की जाती है, जिससे तस्वीरें और भी लाइव और इमोशनल लगती हैं। यह फीचर सैमसंग के Motion Photos और गूगल पिक्सल के Top Shot जैसा अनुभव देगा।

व्हाट्सऐप पर कैसे काम करेगा यह फीचर?

व्हाट्सऐप पर जब कोई यूज़र गैलरी से इमेज चुनता है, तो स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर एक नया आइकन दिखाई देगा। यह आइकन प्ले बटन के चारों ओर रिंग और एक छोटे से सर्कल के रूप में होगा। इस आइकन पर टैप करके यूज़र उस तस्वीर को मोशन फोटो के रूप में शेयर कर सकेगा। शेयर की गई फोटो में न सिर्फ हलचल नज़र आएगी, बल्कि उस पल की आवाज़ भी सुनाई देगी। व्हाट्सऐप का यह फीचर उन यूज़र्स के लिए ही काम करेगा जिनके स्मार्टफोन में मोशन फोटो कैप्चर करने की सुविधा पहले से मौजूद है। हालांकि, जिनके डिवाइस में यह फीचर नहीं है, वे फिर भी दूसरों से भेजी गई मोशन फोटो को देख और सुन सकेंगे।

एक और बड़ा अपडेट जल्द

मोशन फोटो के अलावा, व्हाट्सऐप एक और महत्वपूर्ण फीचर पर काम कर रहा है। आने वाले अपडेट में यूज़र अब अपना फोन नंबर की जगह ‘यूज़रनेम’ शेयर कर सकेंगे। यह फीचर चैटिंग को अधिक सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली बना देगा।

Kaanta Laga Girl Shefali Jariwala का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Shefali Jariwala, जिन्हें ‘Kaanta Laga Girl’ के नाम से जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून 2025 की सुबह उनका दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी।

क्या हुआ Shefali के साथ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के Andheri इलाके में स्थित अपने घर पर Shefali को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गईं। उनके पति Parag Tyagi और परिवार के कुछ लोग उन्हें तुरंत Bellevue Multispeciality Hospital लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया।

इसके बाद उनका शव Cooper Hospital भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम (post-mortem) किया जा रहा है। पुलिस और मेडिकल टीम अभी उनकी मौत की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

क्या थी हेल्थ हिस्ट्री?

Shefali ने पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो epilepsy (मिर्गी) की बीमारी से करीब 15 साल तक जूझ चुकी हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी पुरानी बीमारी का उनकी मौजूदा हालत से कोई कनेक्शन था या नहीं।

फिल्मी सफर और पहचान

Shefali Jariwala साल 2002 में आए सुपरहिट remix song ‘Kaanta Laga’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनके बोल्ड लुक और डांस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘Mujhse Shaadi Karogi’ में एक कॉमेडी सीन किया था जिसमें Akshay Kumar, Salman Khan और Kader Khan जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं।

इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज़ जैसे Bigg Boss 13, Nach Baliye 5, और Nach Baliye 7 में भी हिस्सा लिया और अपने strong personality के लिए जानी गईं।

फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Shefali की मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट्स शेयर किए। Mika Singh, Divyanka Tripathi, Aly Goni और Tehseen Poonawalla समेत कई लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

क्या कह रही है पुलिस?

मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत को लेकर कोई सस्पिशियस बात नहीं दिख रही, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घर की भी जांच की जा रही है ताकि कोई जरूरी क्लू मिस न हो।

अंतिम अलविदा…

एक खूबसूरत मुस्कान, दमदार स्टाइल और दिलों में बस जाने वाली शख्सियत — Shefali Jariwala आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम, उनका डांस और उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

Jacqueline Fernandes की मां का स्ट्रोक से निधन, मुंबई के लीलवती अस्पताल में ली आखिरी सांस !
अभी फिल्म इंडस्ट्री मनोज कुमार के निधन के शोक से उभरी ही नहीं थी कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandes  पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। भले ही एक्ट्रेस की मां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है।

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां किम को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पिछले 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं। जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला तो वह सब कुछ छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं और अपनी मां की देखभाल कर रही थीं।

प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार

मगर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से आयोजित किया जाएगा, जहां सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होगी। फिलहाल, जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

मां के लिए छोड़ दिया था IPL

जैकलीन फर्नांडिस 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। मगर मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वह वापस मुंबई आ गई थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं दी थी। बता दें कि जब एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती थीं, तब किक में उनके साथ काम कर चुके सलमान खान (Salman Khan) भी उनसे मिलने गए थे।

जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग मूवीज

बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में नजर आई थीं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं।

Good News! नाइट बार में महिलाओं के काम करने पर लगी रोक खत्म, विधानसभा में बिल हुआ पारित
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 1909 के आबकारी अधिनियम में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पारित किया है जिसके बाद नाइट बार में महिलाओं के काम करने पर लगी 116 साल पुरानी रोक अब हट गई है। इस बदलाव से महिलाओं को अब नाइट बार में काम करने का अवसर मिलेगा।

विधेयक का उद्देश्य

विधेयक का उद्देश्य “ओएन श्रेणी” की शराब की दुकानों में लिंग आधारित प्रतिबंधों को हटाना है। इसका सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिलेगा क्योंकि अब तक महिलाओं को इन दुकानों पर काम करने की अनुमति नहीं थी। राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया और इसे सहमति से पारित किया गया।

116 साल पुरानी रोक हटाई गई

यह प्रतिबंध 1909 में लागू किया गया था जब ब्रिटिश शासन था और कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी हुआ करता था। उस समय की गई इस नीति के तहत महिलाओं को शराब की दुकानों खासकर नाइट बार में काम करने की अनुमति नहीं थी। अब इस पुराने कानून को बदलते हुए राज्य सरकार ने महिलाओं को समान अवसर देने का निर्णय लिया है।

लैंगिक समानता की दिशा में कदम

राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि, “हम सभी लैंगिक समानता की बात करते हैं और इस फैसले से हम इसे लागू करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि अब महिलाओं को उन स्थानों पर काम करने का मौका मिलेगा जहां पहले उनके लिए बंद दरवाजे थे।

अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

इस विधेयक में कुछ और भी महत्वपूर्ण प्रावधान हैं:

➤ अवैध शराब के निर्माण पर नियंत्रण: संशोधित विधेयक राज्य सरकार को अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति, जैसे गुड़ की निगरानी करने का अधिकार देता है।

➤ चाय उद्योग में राहत: विधेयक में बंगाल कृषि आयकर अधिनियम 1944 में भी संशोधन किया जाएगा जिससे चाय उद्योग विशेष रूप से छोटे चाय बागानों को महामारी के बाद आर्थिक कठिनाई से राहत मिल सकेगी।

वहीं इस संशोधन से न केवल महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे बल्कि राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान होगा। यह कदम पश्चिम बंगाल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 25 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल
रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर से जबरदस्त हवाई हमले किए हैं, जिनमें 25 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेनी आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को यूक्रेन के पूर्वी शहर डोब्रोपिलिया और खार्किव क्षेत्र में हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इन हमलों में कम से कम 25 लोगों की जान चली गई, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा, इन हमलों में 37 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डोनेट्स्क क्षेत्र में भी इस हमले का भारी असर पड़ा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, डोनेट्स्क में हुए एक और हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और छह बच्चों सहित 40 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, खार्किव, ओडेसा और अन्य क्षेत्रों में भी घरों और बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों, कई रॉकेटों और ड्रोन के जरिए डोब्रोपिलिया पर हमला किया, जिससे आठ बहुमंजिला इमारतों और 30 से अधिक वाहनों को नुकसान हुआ।

यूक्रेनी अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि खार्किव क्षेत्र पर एक अलग ड्रोन हमले में तीन नागरिकों की मौत हुई और सात अन्य लोग घायल हो गए। इन हमलों से यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचों पर भारी दबाव बढ़ गया है, और देश के विभिन्न हिस्सों में स्थितियों को सामान्य करने में कठिनाई हो रही है।

इस दौरान, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि रूस का यह हमला पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि यह युद्ध केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरे की घंटी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे रूस के आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन की मदद करें, ताकि नागरिकों को बचाया जा सके और रूस के हमलों का प्रभाव कम किया जा सके।

‘Emergency’ स्क्रीनिंग में रुकावट पर भारत ने कहा- UK से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद
ब्रिटेन में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान आई बाधाओं पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है और यूके सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद की है।

भारत ने शुक्रवार को कहा कि लंदन में एक मूवी थिएटर पर हमला करने और ‘इमरजेंसी’ फिल्म की स्क्रीनिंग बाधित करने वाले खालिस्तान समर्थक समूहों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उम्मीद जताई कि ब्रिटेन सरकार दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं, 1975 से 1977 तक की 21 महीने की इमरजेंसी पर केंद्रित है। फिल्म पर सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करने के आरोपों के कारण विवाद हुआ।

“फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर हुई घटनाएं चिंताजनक”

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमने उन रिपोर्ट्स को देखा है जिनमें कहा गया कि फिल्म ‘इमरजेंसी’, जिसे कई थिएटरों में प्रदर्शित किया जा रहा था, उसकी स्क्रीनिंग बाधित की गई। हम लगातार यूके सरकार के साथ इस तरह की घटनाओं, हिंसक प्रदर्शनों और भारत-विरोधी तत्वों द्वारा डराने-धमकाने को लेकर अपनी चिंताएं उठाते रहे हैं।”

स्वतंत्रता पर नहीं हो चयनात्मक दृष्टिकोण

जायसवाल ने आगे कहा, “अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता का अधिकार चयनात्मक रूप से लागू नहीं किया जा सकता है, और इसे बाधित करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिटेन सरकार दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।”

समुदाय की सुरक्षा के लिए सतर्क है भारतीय मिशन

उन्होंने यह भी कहा, “हमारा मिशन, यानी लंदन में हमारा उच्चायोग, समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में है।”

चीन ने नाबालिगों के वीडियो गेम खेलने पर लगाए सख्त प्रतिबंध देखें पूरी खबर
चीन ने नाबालिगों के ऑनलाइन गेम खेलने पर सख्त पाबंदियां लागू की हैं, लेकिन बच्चे इन प्रतिबंधों से बचने के लिए नई-नई तरकीबें खोज लेते हैं। यह स्थिति ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के लिए भी महत्वपूर्ण सबक है, जहां सोशल मीडिया और गेमिंग के उपयोग पर नियंत्रण बढ़ाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। चीन ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वीडियो गेम खेलने के समय को बेहद सीमित कर दिया है।

2019 के नियम

– सप्ताह के दिनों में रोज़ाना 90 मिनट।

– सप्ताहांत और छुट्टियों में 3 घंटे।

– रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक खेलना पूरी तरह प्रतिबंधित।

2021 के संशोधन

– केवल शुक्रवार, शनिवार, रविवार, और सार्वजनिक छुट्टियों पर, वह भी रात 8 से 9 बजे तक खेल की अनुमति।

2023 का विस्तार

– इन नियमों को वीडियो-शेयरिंग साइट्स, लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर भी लागू किया गया।

पाबंदियों को लागू करने के उपाय

चीनी सरकार और टेक कंपनियां नियमों के अनुपालन के लिए तकनीकी समाधान लागू कर रही हैं कि  खिलाड़ियों को अपना वास्तविक नाम और पहचान पत्र प्रस्तुत करना होता है।  कुछ गेम प्लेटफॉर्म में चेहरे की पहचान के जरिए आयु सत्यापित की जाती है। इसके अलावा मोबाइल डिवाइस निर्माता और ऐप स्टोर ने ‘माइनर मोड’ लॉन्च किया, जो नाबालिगों के गेमिंग समय को सीमित करता है।

चीन में सख्त नियमों के बावजूद नाबालिग इनसे बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं जैसेः-

– वे फर्जी अकाउंट बना रहे हैं और  बड़े रिश्तेदारों या दोस्तों के नाम पर अकाउंट पंजीकृत कर रहे हैं।

– प्रतिबंधों से बचने के लिए बच्चों को अकाउंट किराए पर दिए जाते हैं।

– चेहरे की पहचान तकनीक को बड़े लोगों की तस्वीरों से मात देना।

– इन उपायों ने गोपनीयता और सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया है।

– अकाउंट किराए पर लेने की प्रक्रिया में ठगी के कई मामले सामने आए हैं।

– एक घटना में, लगभग 3,000 नाबालिगों से 86,000 युआन (लगभग $18,500) ठगे गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबक

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर पाबंदी लगाने का विधेयक पारित किया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के अनुभव से सीख लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को अपने उपायों को अधिक व्यावहारिक और सुरक्षित बनाना चाहिए। चीन के अनुभव से पता चलता है कि नाबालिगों के ऑनलाइन गतिविधियों पर पूरी तरह पाबंदी लगाना न केवल अप्रभावी हो सकता है, बल्कि इससे नए जोखिम भी पैदा हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों को इनसे बचने के लिए समग्र और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।