कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाके के दौरान पुलिस ने एक कार से 250 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अमरसिंहपुरा में नाकाबंदी की थी तथा आवागमन करने वाले वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था।