Delhi-NCR में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: नोएडा पुलिस ने मिलावटखोर गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बाजारों में नकली पनीर की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नोएडा पुलिस ने इस रैकेट के मुख्य आरोपी अफसर खान (34) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। कई हफ्तों तक फरार रहने के बाद खान को सेक्टर 63 से पकड़ा गया है।

जानिए कैसे बनता था यह ‘जहरीला पनीर’?

जांच में सामने आया है कि अफसर खान अलीगढ़ के सहजपुरा गांव में एक फैक्ट्री चला रहा था जहां यह नकली पनीर तैयार किया जाता था। इसमें स्टार्च पाउडर, पामोलिन तेल, औद्योगिक ब्लीच और रासायनिक दही जमाने वाले पदार्थों का इस्तेमाल होता था। इस मिलावटी पनीर को कम दामों में दिल्ली-एनसीआर के दुकानदारों को बेचा जाता था जहां से यह आम लोगों तक पहुंचता था।

  1. पुलिस के मुताबिक यह कोई छोटा-मोटा अपराध नहीं बल्कि एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है जो पिछले छह महीने से सक्रिय था। इस गैंग के कई सदस्य जिनमें गुलफाम, नावेद और इकबाल शामिल हैं पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *